रोहतास: कुम्हऊ ओवरब्रिज के पास दंपती से पर्स झपटकर भागे थे बाइक सवार, 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

शिवसागर के कुम्हऊ ओवरब्रिज के पास दंपती से पर्स झपटने की घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

Rohtas News: जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित कुम्हऊ ओवरब्रिज के समीप बाइक सवार दंपती से पर्स झपटने के मामले में आठ दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. घटना के इतने दिन गुजरने के बाद भी न तो बदमाशों की पहचान हो सकी है और न ही छीने गए सामान की कोई बरामदगी हुई है. पुलिस की सुस्त रफ्तार से पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए परेशान है.

सफेद अपाचे पर आए थे दो शातिर

यह वारदात 31 अगस्त की शाम करीब 4:50 बजे घटी थी. कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के चमरियांव गांव निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी के साथ दरिगांव से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे. जैसे ही वे कुम्हऊ गेट के समीप पहुंचे, पीछे से एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक तेजी से आए. बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर चलती गाड़ी पर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और तेज गति से फरार हो गए.

सोने के गहने, नकदी और मोबाइल ले उड़े

घटना के वक्त पवन कुमार ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार बाइक होने के कारण आरोपी भागने में सफल रहे. पीड़ित के अनुसार, छीने गए पर्स में सोने का कान का टॉप, पांच हजार रुपये नकद और वीवो कंपनी का एक कीमती मोबाइल फोन मौजूद था. घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने शिवसागर थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी.

कुम्हऊ ओवरब्रिज के पास पहले भी हुई वारदातें

कुम्हऊ ओवरब्रिज और उसके आसपास का इलाका झपटमारों का आसान निशाना बनता जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पूर्व में भी कई बार झपटमारी और छिनतई की घटनाएं घट चुकी हैं. सुनसान और ओवरब्रिज के चढ़ाव वाले हिस्से का फायदा उठाकर अपराधी आसानी से वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते हैं. लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से आम राहगीरों और आसपास के लोगों में गहरा डर व्याप्त है.

क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग तेज

बढ़ती घटनाओं को लेकर स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से कुम्हऊ ओवरब्रिज व आसपास के इलाकों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि शाम के वक्त संदिग्धों पर सख्त नजर रखी जाए ताकि राहगीर सुरक्षित आवागमन कर सकें. इस पूरे मामले पर शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया, "घटना को लेकर पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की तकनीकी व मानवीय स्तर पर गहन जांच की जा रही है. बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है."

Also Read: रोहतास: नासरीगंज में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर SDM का औचक छापा, दो केंद्रों पर नहीं मिले सोनोलॉजिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >