फिटनेस फेल बोलेरो से वाहन चेकिंग कर रही पुलिस

मामला तिलौथू के जगदेव चौक का है, जहां पुलिस बोलेरो संख्या बीआर 26 एच 3277 पर सवार होकर वाहनों की जांच कर रही थी. इस दौरान एक युवक ने उक्त बोलेरो के इंश्योरेंस व फिटनेस की जांच एप से की, जो 2022 से ही फेल है.

तिलौथू. जिस बोलेरो बीआर 26 एच 3277 पर सवार होकर तिलौथू थाने की पुलिस दूसरे के वाहनों के फिटनेस व इंश्योरेंस चेक कर रही थी, उसी के वाहन का फिटनेस और इंश्योरेंस दो साल से फेल है. इसका खुलासा वायरल वीडियो से हुआ है. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है. जानकारी के अनुसार, मामला तिलौथू के जगदेव चौक का है, जहां पुलिस बोलेरो संख्या बीआर 26 एच 3277 पर सवार होकर वाहनों की जांच कर रही थी. इस दौराना एक युवक ने उक्त बोलेरो के इंश्योरेंस व फिटनेस की जांच एप से की, जो 2022 से ही फेल है. इसका वीडियो वायरल होने पर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आमजनों के वाहनों की जांच करने वाली पुलिस के वाहनों के कागजात की जांच कौन करेगा? क्या यह सही है कि खुद के वाहनों के कागजात सही नहीं हो और दूसरों के कागजातों की जांच कर जुर्माना लगाया जाये? खैर, यह पुलिस का मामला है. बड़े अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >