Sasaram News : सासाराम नगर थाना पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन चोर गिरोह चोरी की बाइक को छिपाने एवं बेचने की फिराक में है . सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. कार्रवाई के दौरान गिरोह के सदस्य मो. आमीर को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया . उसकी निशानदेही पर सासाराम नगर थाना एवं दरिगांव थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से कुल 10 चोरी की बाइक बरामद की गई . इस मामले में अब तक मो. आमीर , रोहित कुमार एवं जयशंकर तिवारी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है . वहीं फरार तीन अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. बरामद वाहनों में विभिन्न राज्यों में निबंधित तथा बिना नंबर प्लेट की कई हीरो ग्लैमर . सुपर स्प्लेंडर . पैशन प्रो और डिस्कवर बाइक शामिल हैं.
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, तीन गिरफ्तार

थाना में रखी गई चोरी की बरामद मोटरसाइकिल | Prabhat Khabar Network
Copied link
सासाराम नगर थाना पुलिस ने एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में 10 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं और अब तक तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.