बच्ची से लॉकेट छीनने वाला गिरफ्तार, दुकानदार भी दबोचा गया

SASARAM NEWS.नगर थाना क्षेत्र में बच्ची के गले से लॉकेट छीनकर भागने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नगर थाना कांड संख्या 51/26, दिनांक 22 जनवरी 2026 को दर्ज मामले में की गयी.

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, एसपी जैन कॉलेज के पास से पकड़ा गया आरोपित स्वर्ण दुकान से बरामद हुआ छीना गया लॉकेट, दुकानदार भी गिरफ्तार प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस नगर थाना क्षेत्र में बच्ची के गले से लॉकेट छीनकर भागने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नगर थाना कांड संख्या 51/26, दिनांक 22 जनवरी 2026 को दर्ज मामले में की गयी.पुलिस के अनुसार घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गयी, जिसमें अभियुक्त की पहचान सत्यम कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई. वह सन्नी कुमार सिंह उर्फ बीरेंद्र सिंह का पुत्र और मेहंदीगंज गांव, थाना सासाराम का निवासी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को एसपी जैन कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चौखंडी स्थित पायल घर स्वर्ण दुकान से छीना गया लॉकेट बरामद किया गया.इस मामले में लॉकेट खरीदने वाले दुकानदार जाफर आलम (32 वर्ष), पिता मो. सदरुल आलम, निवासी पैठान टोली, थाना सासाराम नगर को भी गिरफ्तार किया गया है.नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >