SASARAM NEWS.शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लोगों के बैठने के लिए स्टील का यात्री शेड लगाया गया है, ताकि राहगीर बैठकर कुछ देर आराम कर सकें. लेकिन, थाना चौक पर स्थित यात्री शेड की स्थिति बदहाल हो गयी है.
पान-गुटखा की पीक और कचरे से बैठने में हो रही दिक्कत, सफाई की मांग
डेहरी नगर.
शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लोगों के बैठने के लिए स्टील का यात्री शेड लगाया गया है, ताकि राहगीर बैठकर कुछ देर आराम कर सकें. लेकिन, थाना चौक पर स्थित यात्री शेड की स्थिति बदहाल हो गयी है. फर्श और बैठने वाली जगह पर पान और गुटखा की पीक थूकी हुई है और जगह-जगह प्लास्टिक कचरा फैला हुआ है. यात्री शेड की गंदगी को देखकर राहगीर बैठने से कतराते हैं. स्थानीय राहगीर ज्योति कुमार, धीरेंद्र सिंह व गुड्डू लाला आदि ने कहा कि नप प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए अच्छा कार्य किया है, लेकिन थाना चौक स्थित शेड में गंदगी के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से यात्री शेड की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है.इस संबंध में नप इओ विमल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर सफाई कराने का निर्देश दिया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.