चिलचिलाती गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली से लोगों का हाल बेहाल
SASARAM NEWS.स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बिजली की आंख-मिचौली से आम लोग परेशान हैं.
चिलचिलाती गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली से लोगों का हाल बेहाल
रालोमो जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने इंद्रपुरी पावर ग्रिड में बिजलीकर्मियों को लगायी फटकार
कर्मियों ने 24 घंटे में व्यवस्था सुधारने की कही बात
तिलौथू.
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बिजली की आंख-मिचौली से आम लोग परेशान हैं. स्थिति यह है कि गर्मी में जहां तापमान अपने चरम पर है, वहीं लगातार बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बिना बिजली के घरों में रहना बेहद कठिन हो गया है. बुजुर्ग और बच्चों की हालत सबसे ज्यादा खराब है. बच्चे गर्मी में परेशान रह रहे हैं, जबकि बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. पंखा, कूलर और मोटर जैसे जरूरी उपकरणों के बंद रहने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. गृहिणियों को भी घरेलू कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों के अनुसार पिछले लगभग 10 दिनों से यही स्थिति बनी हुई है. इस समस्या को लेकर रालोमो के जिला अध्यक्ष कपिल कुमार कुशवाहा इंद्रपुरी पावर ग्रिड पहुंचे, जहां उन्होंने बिजलीकर्मियों से कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने बताया कि कर्मियों द्वारा पटना से लाइन कटने का निर्देश मिलने की बात कही जा रही है.उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में पटना स्थित अधिकारियों से भी मोबाइल पर बातचीत हुई है. बिजली विभाग के अधिकारियों ने 24 घंटे का समय मांगते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है.फिलहाल लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही बिजली व्यवस्था सामान्य होगी और उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.