Sasaram News : रमेश कुमार पाण्डेय) कोचस नगर पंचायत के वार्ड 10 निवासी युवा समाजसेवी सह सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार पटेल ने मंगलवार को सूबे की विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला मंडल से मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहतास जिले की साक्षरता दर राज्य के अन्य जिलों की तुलना में अधिक होने के बावजूद यहां के प्रतिभाशाली युवाओं को तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए बाहर जाना पड़ता है.
पटना की तर्ज पर तारामंडल की स्थापना की मांग
उन्होंने मंत्री से मांग की कि राजधानी पटना की तर्ज पर रोहतास जिले के सासाराम में एक तारामंडल (Planetarium) की स्थापना की जाए, जिससे विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा मिल सके. इस संबंध में उन्होंने मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा.
संबंधित अधिकारी से विचार की जाएगी
मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव पर शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इससे पूर्व संजीव कुमार पटेल ने मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया.
Also Read : 29 को नोखा नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान
