सासाराम : भलुआड़ी पैक्स के 2665 सदस्यों का जुटाया जा रहा डाटा, दस्तावेज जमा करने को गांव-गांव माइकिंग

भलुआड़ी पंचायत में पैक्स सदस्यों को दस्तावेज जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आधार और अन्य जरूरी कागजात समय पर जमा करना अनिवार्य है।

पैक्स सदस्यता से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जमा करने को लेकर भलुआड़ी पंचायत के सभी गांवों में माइकिंग और फोन के माध्यम से पैक्स के सभी सदस्यों को जागरूक किया जा रहा है. पैक्स के कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र कुमार, वेद प्रकाश पाल और दीपक मिश्रा माइकिंग कर पैक्स सदस्यों से दस्तावेज संग्रह कर फार्म तैयार कराने में मदद कर रहे हैं.

पैक्स सदस्यों से दस्तावेज जमा करने की अपील

माइकिंग के माध्यम से पैक्स के मतदाता सूची में दर्ज सभी सदस्यों से पैक्स सदस्यता अभिलेखों को अद्यतन और शुद्ध रखने के उद्देश्य से आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की जा रही है.

आधार और मोबाइल नंबर समेत ये दस्तावेज जरूरी

पैक्स सदस्यों को आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर, वैवाहिक स्थिति, जाति प्रमाण पत्र और नामिनी का नाम स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ अपने पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक और कार्यकारिणी सदस्यों के पास जमा करना अनिवार्य है.

दस्तावेज जमा नहीं करने पर हो सकती है असुविधा

बताया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने पर सदस्यता अभिलेखों के अद्यतन और संबंधित कार्यों में असुविधा हो सकती है.

2665 पैक्स सदस्यों का डाटा जुटाने का काम

भलुआड़ी पैक्स अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायत के सभी गांवों में माइकिंग करायी जा रही है. इससे कार्य में तेजी आयी है. पैक्स के कार्यकारिणी सदस्य पैक्स सदस्यों से दस्तावेज संग्रह कर फार्म तैयार करने में मदद कर रहे हैं. वर्तमान में भलुआड़ी पैक्स में करीब 2665 पैक्स सदस्य हैं.

मृत और बाहर रह रहे सदस्यों का भी जुटाया जा रहा डाटा

पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि इनमें से कई पैक्स सदस्यों की मृत्यु हो गयी है, जबकि कई सदस्य गांव से बाहर प्रदेश में काम करने के लिए चले गये हैं.

पैक्स सदस्यों का तैयार हो रहा डाटाबेस

डेहरी प्रखंड के वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि डाटा कलेक्शन का कार्य चल रहा है. जितने पैक्स सदस्य हैं, सभी का डाटाबेस तैयार हो रहा है. इसके लिए सदस्यों का पर्सनल डिटेल लिया जा रहा है.

आधार, मोबाइल और जमीन की जानकारी भी होगी शामिल

उन्होंने बताया कि पैक्स सदस्य अपना पर्सनल डाटा, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जमीन का विवरण और सिंचाई से संबंधित जानकारी इकट्ठा कर फार्म भरकर वापस करें. सारे डाटा को संग्रह कर ऑनलाइन करना है.

पैक्स सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन रखने का उद्देश्य

वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि सभी पैक्स सदस्यों का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध कराने का उद्देश्य यह है कि सारी जानकारी सरकार के पास रहे. इससे अनुमान लगाया जा सकेगा कि पैक्स सदस्यों को कितनी खाद की जरूरत है और सिंचाई की सुविधा है या नहीं. इसी उद्देश्य से यह काम किया जा रहा है.

डेहरी प्रखंड में नौ ई-पैक्स में कंप्यूटर की सुविधा

पंकज कुमार ने बताया कि यह केंद्र सरकार की योजना है. डेहरी प्रखंड में नौ ई-पैक्स हैं, जहां कंप्यूटर दिया गया है.

ALSO READ : सासाराम में दोहरे हत्याकांड की जांच तेज, आखिर हत्यारों को कैसे पता था छत पर सोते हैं मणिभूषण और ननकी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविकांत पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >