नारायण युवोत्सव में एथलेटिक्स का शानदार प्रदर्शन

नारायण युवोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम फोटो-8- डिस्कस थ्रो करती खिलाड़ी प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस नारायण युवोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. शॉट पुट थ्रो और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. इसमें अलग-अलग कॉलेजों के प्रतिभागियों ने बाजी मारी. कार्यक्रम के समन्वयक निक्की मिंज, रोशन सिंह व पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिका वर्ग के शॉट पुट थ्रो में नारायण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की राजी रंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, नारायण नर्सिंग कॉलेज की अमीषा पटेल को द्वितीय और सुप्रिया कुमारी को तृतीय स्थान हासिल हुआ. बालक वर्ग के शॉट पुट थ्रो में नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के युवराज ने पहला स्थान प्राप्त किया. नारायण फार्मेसी कॉलेज के रोशन सिंह को दूसरा और नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के हंसराज सिंह को तीसरा स्थान मिला. डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. बालिका वर्ग में नारायण नर्सिंग कॉलेज की सोनम पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी कॉलेज की ललिता सुमन को द्वितीय स्थान मिला. नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की अश्विनी कुमारी ने तृतीय स्थान पर संतोष किया. बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में नारायण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के निखिल कुमार ने पहला स्थान हासिल किया. नारायण नर्सिंग कॉलेज के आशीष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आनंद राजकुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ मोनिका सिंह, छात्रावास प्रशासक निरुपमा सिंह और नारायण स्कूल ऑफ लॉ की अध्यापिका डॉ संगीता सिंह उपस्थित रहीं. ओवरऑल खेल समन्वय में डॉ राजीव रंजन की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >