नामांकन के तीसरे दिन 10 लोगों ने दाखिल किया पर्चा

Sasaram news. विधिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 10 लोगों द्वारा अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया.

विधिक संघ चुनाव : अब तक कुल 17 लोगों ने किया नामांकन फोटो -9- विधिक संघ चुनाव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपते संघ के पूर्व अध्यक्ष. प्रतिनिधि, डेहरी विधिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 10 लोगों द्वारा अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया गया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि अब तक नामांकन पत्र दर्ज करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए दो उमाशंकर पांडेय व मनोज कुमार सिंह उर्फ अज्ञानी, उपाध्यक्ष पद के लिए चार ओमप्रकाश सिंह, विनोद कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार व राम नाथ राम, महासचिव पद के लिए तीन आदित्य कुमार उपाध्याय, रामदेव सिंह और विभूति कुमार सर्राफ, सहायक सचिव पद के लिए एक बसंत कुमार सिन्हा, अंकेक्षक पद के लिए चार लोग ओमप्रकाश पांडेय, अमरनाथ सिंह, विनोद कुमार पाठक और सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन लोग रवि कुमार, कैलाश सिंह और संजय कुमार सिंह शामिल हैं. उन्होंने कहा कि 22 मई तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित है. निर्धारित तिथि को प्रतिदिन 11:00 से 2:00 बजे दिन तक नामांकन पत्र प्राप्त किया जायेगा. 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 26 मई को नाम वापसी के उपरांत 28 मई को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि मतदान की तिथि चार जून निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >