नोटिस थमाकर भूल गए अधिकारी अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद

SASARAM NEWS : नगर पंचायत ने कुछ सप्ताह पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार का अभियान नहीं चलाया गया.

SASARAM NEWS : (संदेश जायसवाल ) नगर पंचायत चेनारी क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस तो थमा दिया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई. नतीजतन सड़क से लेकर नालियों तक अवैध कब्जा बरकरार है और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और कई मोहल्लों में दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर लिया गया है. कई स्थानों पर नालियों के ऊपर अस्थायी एवं स्थायी निर्माण कर दिए गए हैं, जिससे जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

बरसात में होती है ज्यादा समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने पर जलजमाव की समस्या विकराल रूप ले सकती है. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

नगर पंचायत ने कुछ सप्ताह पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार का अभियान नहीं चलाया गया. इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम कब्जा बढ़ाने में लगे हुए हैं.

अतिक्रमण हटाने की मांग की

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ नोटिस देकर औपचारिकता निभाई जा रही है. लोगों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि सड़क और नाली व्यवस्था दुरुस्त हो सके तथा आम जनता को राहत मिल सके.

Also Read: अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर दौड़ेगा सासाराम का लाल पीयूष राज, एशियाई चैंपियनशिप के लिए हांगकांग रवाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >