रोहतास: 4 सूत्री मांगों को लेकर 24 अगस्त को पटना कूच करेंगे नोखा के राशन डीलर, गर्दनीबाग में देंगे महाधरना

नोखा फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर 24 अगस्त को पटना में महाधरना देने का निर्णय लिया है. जानें पूरी खबर विस्तार से.

Sasaram News: रोहतास जिले अंतर्गत नोखा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन (जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर पासवान ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री जाकिर हुसैन उर्फ गुड्डन द्वारा किया गया. बैठक में प्रखंड भर के तमाम पीडीएस (PDS) राशन डीलरों ने भाग लिया और अपनी लंबित मांगों को लेकर आर-पार के आंदोलन की रणनीति तैयार की.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डीलरों की चार सूत्री मांगों के समर्थन में आगामी 24 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित राज्यव्यापी महाधरना में नोखा से भारी संख्या में डीलर शामिल होंगे.

अंबिका यादव के नेतृत्व में होगा पटना में शक्ति प्रदर्शन

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि डीलर नेता अंबिका यादव एवं टीम भिखना पहाड़ी के नेतृत्व में पटना के गर्दनीबाग में विशाल महाधरना का आयोजन किया जा रहा है. महामंत्री जाकिर हुसैन ने कहा कि डीलर लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है. 24 अगस्त का महाधरना डीलरों के हक और अधिकारों के लिए निर्णायक साबित होगा.

डीलरों की प्रमुख 4 सूत्री मांगें:

  1. अनुकंपा में उम्र सीमा की समाप्ति: जनवितरण प्रणाली में विक्रेता की मृत्यु के उपरांत आश्रित को अनुकंपा के आधार पर अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) देने में निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा की बाध्यता समाप्त की जाए.
  2. ₹30,000 मासिक मानदेय: बिहार के करीब 55 हजार जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को 30 हजार रुपये प्रति माह निश्चित मानदेय दिया जाए.
  3. समय पर मार्जिन मनी का भुगतान: राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कमीशन/मार्जिन मनी का भुगतान हर माह समय पर सुनिश्चित किया जाए.
  4. पारदर्शिता व भ्रष्टाचार पर रोक: खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों व भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त किया जाए.
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक में शामिल डीलर एवं संघ के पदाधिकारी| Prabhat Khabar Network

बैठक में डीलर और पैक्स अध्यक्ष रहे उपस्थित

बैठक में हारून रशीद, जगनारायण प्रसाद, रामदेव, ललन सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता सहित नोखा प्रखंड के विभिन्न पैक्स अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में जनवितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित रहे.

Also Read: चेनारी: किसी को मिला स्वीकृति पत्र तो किसी को घर की चाबी, BDO प्रियंका कुमारी ने आवास योजना के लाभुकों को किया सम्मानित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >