सेवा संरचना में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे बीडीओ और ग्रामीण विकास अधिकारी

Sasaram News : सेवा संरचना में सुधार और समयबद्ध पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से राज्यभर के बीडीओ और ग्रामीण विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं. इससे प्रखंडों में प्रशासनिक और विकास कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है.

Sasaram News : सेवा संरचना में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर नोखा बीडीओ शेफाली सहित राज्यभर के बीडीओ और ग्रामीण विकास अधिकारी सोमवार से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से नोखा प्रखंड कार्यालय के प्रशासनिक और विकास कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है.

सेवा संरचना में सुधार और समयबद्ध पदोन्नति की मांग

बीडीओ शेफाली ने बताया कि संगठन के आह्वान पर सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया गया है. अधिकारियों की प्रमुख मांगों में सेवा संरचना में आवश्यक सुधार, समयबद्ध पदोन्नति तथा कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में सौंपे जाने वाले कार्यों के लिए स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करना शामिल है. इन मांगों को लेकर राज्य स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है.

Also Read : चैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि

ग्रामीण विकास योजनाओं के काम हो सकते हैं प्रभावित

बीडीओ के सामूहिक अवकाश पर रहने से प्रखंड में ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी समेत कई कार्य प्रभावित होने की संभावना है. आवास योजना, पेंशन, प्रमाणपत्र, पंचायतों से संबंधित कार्यों सहित आम लोगों से जुड़े कार्यों पर भी इसका असर पड़ सकता है.

Also Read : कैमूर में शराब की खेप पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार, तीन हिरासत में

पंचायत स्तर के मामलों के निबटारे पर भी असर की आशंका

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और पंचायत स्तर से आने वाले मामलों के निबटारे की प्रक्रिया भी प्रभावित होने की संभावना है. इससे प्रखंड स्तर पर चल रहे प्रशासनिक कार्यों की गति पर असर पड़ सकता है.

सरकार से मांगों के समाधान के लिए पहल की मांग

संगठन की ओर से अधिकारियों की मांगों के समाधान के लिए सरकार से पहल करने की मांग की गयी है. वहीं, अधिकारियों के सामूहिक अवकाश के दौरान प्रखंड कार्यालय के कामकाज को सुचारु रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर क्या वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है, इस पर भी नजर रहेगी.

Also Read : सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य शिविर का मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >