दीक्षारंभ में नवप्रवेशित छात्रों को सफलता का मंत्र, बोले प्रो एचके सिंह- शॉर्टकट नहीं, मेहनत और अनुशासन से मिलेगी कामयाबी

नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के दीक्षारंभ कार्यक्रम में प्रो एचके सिंह ने छात्रों को सफलता के लिए अनुशासन और मेहनत का महत्व समझाया।

Rohtas News : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में यूजीसी एवं आईसीएआर के निर्देशानुसार नवप्रवेशित बीएससी कृषि एवं बीएससी मत्स्य विज्ञान के छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्रों को विश्वविद्यालय और संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गयी.

नियमित अध्ययन और अनुशासन को बताया सफलता की कुंजी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो एचके सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. नियमित अध्ययन, अनुशासन, मेहनत, समय का सदुपयोग और सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी है. उन्होंने छात्रों से अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की अपील की.

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान आने वाली असफलताओं से घबराने की जरूरत नहीं है. असफलताओं से सीख लेकर अपनी कमियों को दूर करते हुए लगातार आगे बढ़ना चाहिए. समय का सही उपयोग और नियमित अध्ययन छात्रों को सफलता की दिशा में ले जाता है.

प्रयोगशाला से लेकर क्षेत्रीय भ्रमण तक मिलेगा प्रशिक्षण

संस्थान के अधिष्ठाता प्रो सतीशंकर सिंह ने कहा कि संस्थान छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. छात्रों को प्रयोगशाला, प्रायोगिक प्रशिक्षण, कृषि फार्म, क्षेत्रीय भ्रमण और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान किये जाएंगे. उन्होंने छात्रों से संस्थान की सुविधाओं का अधिकतम लाभ लेने और शिक्षकों से लगातार मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपील की.

24 अगस्त तक चलेगा दीक्षारंभ कार्यक्रम

यूजीसी एवं आईसीएआर के निर्देशानुसार संस्थान में नवप्रवेशित बीएससी कृषि एवं बीएससी मत्स्य विज्ञान के छात्रों के लिए 18 से 24 अगस्त तक दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य नये छात्रों को विश्वविद्यालय एवं संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना है.

मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो अशोक कुमार, डॉ संदीप मौर्या सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का समन्वयन डॉ सुधीर यादव, डॉ धनंजय तिवारी एवं डॉ अवधेश शर्मा ने किया, जबकि संचालन डॉ कल्पना कुमारी ने किया.

फोटो कैप्शन : कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >