सासाराम: खच्चर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, राजस्व कर्मचारी समेत दो घायल

नोखा में स्टेशन रोड पर एक खच्चर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया.हादसे में राजस्व कर्मचारी सहित दो लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई.

Sasaram Raod Accident : नोखा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित इमली के पेड़ के समीप बुधवार को एक खच्चर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया. हादसे में नोखा अंचल कार्यालय में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला और तत्काल नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आवश्यक चिकित्सीय सलाह देकर घर भेज दिया गया. घायलों की पहचान नोखा अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी चंदन कुमार तथा दिनारा निवासी निरंजन कुमार के रूप में हुई है.

अचानक सामने आया खच्चर, पलट गया ई-रिक्शा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा स्टेशन रोड से आरा-सासाराम मुख्य पथ होते हुए बस स्टैंड की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क पर घूम रहे एक खच्चर ने अचानक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया.

आवारा पशुओं से बढ़ रहे सड़क हादसे

हादसे के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन रोड पर अफरातफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सामान्य कराया गया. घटना ने एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से होने वाले हादसों की समस्या को उजागर कर दिया. थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >