बिहार दिवस पर अनुमंडल में निकली प्रभातफेरी, छात्रों ने लगाये ‘हमार बिहार, समृद्ध बिहार’ के नारे

SASARAM NEWS.अनुमंडल कार्यालय परिसर से बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को ‘हमार बिहार, समृद्ध बिहार’ के संकल्प के साथ छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली, ताकि लोगों में जागरूकता फैलायी जा सके.

प्रभात फेरी अनुमंडल कार्यालय से निकलकर अनुमंडल रोड होते हुए थाना चौक पहुंची

डेहरी नगर.

अनुमंडल कार्यालय परिसर से बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को ‘हमार बिहार, समृद्ध बिहार’ के संकल्प के साथ छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली, ताकि लोगों में जागरूकता फैलायी जा सके. प्रभात फेरी अनुमंडल कार्यालय से निकलकर अनुमंडल रोड होते हुए थाना चौक पहुंची. फेरी को अवर निर्वाची पदाधिकारी, बीडीओ अजीत कुमार, बीइओ संजय कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस प्रभात फेरी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डेहरी, रमारानी जैन बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राष्ट्रीय प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिलियां, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसंहा और प्रेम नगर हाइस्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और प्रधानाध्यापक शामिल थे. मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, प्रधानाध्यापक विजय कुमार, डॉ नमिता संग्राम, मंजू पाल, शिक्षक संजय, दिनेश, संजीव, संजीव, अंजू, माधुरी, अरविंद, सुरेंद्र, बृज बिहारी पासवान, प्रतिमा, रवि राज, सरिता, अनीता, पूजा, श्याम कुमारी, कुमारी द्विवंदना, डॉ भूपेश किशोर, निरंजन कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, राजीव कुमार और शशांक शिवशेखर प्रसाद उपस्थित रहे. वहीं, स्थानीय मध्य विद्यालय शिवगंज के छात्र-छात्राओं ने डॉ संजय कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति और प्रधानाध्यापक संजय कुमार के नेतृत्व में बिहार दिवस के अवसर पर ‘उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार’ की संकल्पना के साथ प्रभात फेरी निकाली.

छात्रों का दायित्व है कि वे बिहार का मान बढ़ाने में कोई कसर न छोड़ें

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की अपनी गौरव गाथा है. हमने पूरे विश्व को शून्य दिया और अहिंसा का पाठ पढ़ाया. बिहार ज्ञान की भूमि रही है, अतः छात्रों का दायित्व है कि वे अपने बिहार राज्य का मान बढ़ाने में कोई कोर कसर न छोड़ें.बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हुए छात्रों ने विद्यालय से लेकर शहर के हृदय स्थल भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर चौक और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक प्रभात फेरी निकाली. फेरी बाल गोविंद बीघा, शिवगंज, महावीर बिगहा होते हुए विद्यालय पहुंची. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्रा प्रिया कुमारी, तनु कुमारी, साक्षी कुमारी, साक्षी सुमन, शिवानी, कुमारी सृष्टि, कुमारी रोशनी कुमारी, रुद्र कुमार, अभिषेक कुमार, जयकुमार और अमन कुमार शामिल रहे. प्रखंड संसाधन केंद्र के अशोक कुमार, पिंटू कुमार, अमित कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष मीना देवी, सचिव रीता देवी, सदस्य ममता देवी, शिक्षिका चंचल द्विवेदी, सुजाता प्रसाद, नसरीन और आयुषी गौतम की उपस्थिति भी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >