एनसीसी शिविर में दिखी युवाओं की सैन्य क्षमता व सामाजिक चेतना

Sasaram news. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) जमुहार में एनसीसी 42 बिहार बटालियन सासाराम के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया.

जीएनएसयू में 700 से अधिक कैडेट्स ने लिया प्रशिक्षण

सैन्य से लेकर समाजसेवा तक हुआ समावेशफोटो-07-कार्यक्रम में शामिल एनसीसी पदाधिकारी, कैडेट्स व अन्य.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) जमुहार में एनसीसी 42 बिहार बटालियन सासाराम के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया. बटालियन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक ने शिविर का समापन किया. उन्होंने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चले इस शिविर का आज समापन हो गया. इस शिविर 700 से अधिक कैडेट्स ने भाग लेकर सैन्य अनुशासन, नेतृत्व कौशल, सामाजिक सहभागिता व राष्ट्रीय चेतना से भरपूर प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो सुखद एहसास है. उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस दस दिवसीय शिविर के दौरान जो आप लोगों ने शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट व वेपन ट्रेनिंग जैसे कई सैन्य अभ्यास किए हैं, वो भविष्य में आपके बहुत काम आयेंगे. शिविर के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं में टग ऑफ वॉर, वॉलीबॉल व खो-खो जैसे कार्यक्रमों के द्वारा आपके अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने का कार्य किया गया है. वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों लोक नृत्य, लोक गायन व कविता पाठ ने आपके अंदर रचनात्मकता का रंग भरा है. आप सभी ने शिविर के दौरान सामाजिक चेतना का भी प्रदर्शन किया है. उन्होंने शिविर के सफल आयोजन पर कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, कुलपति प्रो डॉ महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति प्रो डॉ जगदीश सिंह व एनसीसी इकाई के समस्त सहयोगी जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने विश्वास जताया कि यह विश्वविद्यालय भविष्य में बिहार के शैक्षिक विकास का मजबूत स्तंभ बनेगा.

वहीं, दिल्ली से आये विशेषज्ञ दीपक कुमार प्रसाद ने एसएसबी स्पेशल एंट्री व चयन प्रक्रिया पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया. गया आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस की ओर से सेना में भर्ती के मानदंडों की जानकारी दी गयी. स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर डॉ राकेश ने उपयोगी सुझाव साझा किए, जबकि वाणिज्य, नर्सिंग व प्रबंधन में करियर की संभावनाओं पर लेफ्टिनेंट डॉ मयंक कुमार राय ने छात्रों को दिशा दिखायी. कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार, सूबेदार मेजर उमेश कुमार, सूबेदार अवधेश कुमार, सूबेदार संजय सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ परसाराम, नायब सूबेदार मोहन सिंह, बीएचएम रमन, सीएचएम दीपक, सत्येंद्र, होशियार सिंह, राजेश, हवलदार जगपाल, सौरभ रॉय, सीटीओ रमाशंकर, अभिषेक कुमार, जीसीआइ लक्ष्मी, सीनियर कैडेट पुरुषोत्तम, वंदना और अंडर ऑफिसर दुर्गेश कुमार समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

शिविर के दौरान निकाली गयी रैली

वहीं दस दिवसीय इस शिविर के दौरान बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत कैडेट्स ने जमुहार गांव में रैली निकाली. स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर व बैरकों में साफ-सफाई कर जागरूकता फैलायी. आपदा प्रबंधन पर बटालियन कमांडर कर्नल मलिक व डेहरी आपदा प्रबंधन विभाग ने संयुक्त सत्र संचालित किया. अग्निशमन विभाग ने भी आग से सुरक्षा के उपाय बताये.

उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

शिविर के समापन अवसर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए लेफ्टिनेंट डॉ मयंक कुमार राय, लेफ्टिनेंट अतिबला, थर्ड ऑफिसर डॉ माला सिन्हा व पीआई स्टाफ रौशन सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >