गणित ओलिंपियाड, क्विज व चित्रकला में छात्रों ने दिखाया दम

खंड संसाधन केंद्र डालमियानगर में बिहार दिवस पर गणित ओलिंपियाड, क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

बिहार दिवस पर प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रतियोगिताएं आयोजित 1: 65 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतियोगिता में भाग विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित फोटो-12- दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी. प्रतिनिधि, डालमियानगर प्रखंड संसाधन केंद्र डालमियानगर में बिहार दिवस पर गणित ओलिंपियाड, क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालयों से चयनित 46 व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से चयनित 19 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. छात्र-छात्राओं की मदद व मूल्यांकन के लिए कई डेस्क बनाये गये थे, जिनमें हेल्प डेस्क, निरीक्षण, मूल्यांकन, प्रतिवेदन व निर्णायक मंडल शामिल थे. डेस्क पर प्रखंड के अनुभवी शिक्षक मौजूद थे. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, साहू जैन मध्य विद्यालय डालमियानगर के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद सिंह व लेखा सहायक सह डाटा ऑपरेटर मन्ना बाबू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बिहार दिवस पर बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिससे उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता के लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया. सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग बैठाकर प्रतियोगिता शुरू की गयी. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कक्षा 9 से 12 में गणित ओलिंपियाड में हाइस्कूल दहाउर के मनीष कुमार सिंह, क्विज में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय डिलिया के मनीष लाल व चित्रकला में प्रिया गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे. वहीं कक्षा 6 से 8 में गणित ओलिंपियाड में मध्य विद्यालय शिवगंज के अभिषेक कुमार, चित्रकला में साक्षी सुमन व क्विज में साहू जैन मध्य विद्यालय के आदर्श कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इस दौरान शिक्षक सिनेश सिंह, विकास रंजन, विवेक कुमार, पवन कुमार, डॉ नमिता संग्राम, डॉ पूनम कुमारी, राजीव रंजन पांडे सहित कई शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >