नौजवान भारत सभा की बैठक में हुआ निर्णय, संजय वैश्य बने तैयारी समिति के संयोजक फोटो -16- एक निजी होटल में आयोजित नौजवान भारत सभा की बैठक में शामिल नेता एवं कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. भगत सिंह का शहादत दिवस 23 मार्च को मनाया जायेगा. इसको लेकर रविवार को नौजवान भारत सभा जिला इकाई ने एक निजी होटल में बैठक की, जिसमें कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक समिति गठित की गयी और संजय वैश्य समाजवादी को तैयारी समिति का संयोजक नियुक्त किया गया. बैठक में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, अध्यक्ष राजेश पासवान, उपाध्यक्ष सुखारी बनवासी सहित नौजवान भारत सभा के बृजमोहन मुसहर, अमित सम्राट, विजय पासवान, अजय पासवान, महेश पासवान, धीरेंद्र पासवान, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, आकाश कुमार, संदीप कुमार और ओम प्रकाश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
23 मार्च को मनेगा भगत सिंह का शहादत दिवस
SASARAM NEWS.भगत सिंह का शहादत दिवस 23 मार्च को मनाया जायेगा. इसको लेकर रविवार को नौजवान भारत सभा जिला इकाई ने एक निजी होटल में बैठक की, जिसमें कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक समिति गठित की गयी और संजय वैश्य समाजवादी को तैयारी समिति का संयोजक नियुक्त किया गया.
