बीपीएससी में सफलता पाकर मनतेश बने बीएचओ

Sasaram news.चेनारी प्रखंड के उगहनी गांव निवासी मनतेश कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (बीएचओ) बनने का गौरव हासिल किया है.

फोटो-10- मनतेश कुमार. सासाराम ऑफिस. चेनारी प्रखंड के उगहनी गांव निवासी मनतेश कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (बीएचओ) बनने का गौरव हासिल किया है. वह सुदर्शन पासवान व पार्वती देवी के बेटे हैं. मनतेश को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों आगामी 19 मई को पटना के मीठापुर स्थित कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा. उनकी इस सफलता से गांव सहित पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है. मनतेश की प्रारंभिक शिक्षा उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर से हुई, जहां उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास की. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई श्रीशंकर हाइस्कूल, तकिया सासाराम से पूरी की. उन्होंने बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर की डिग्री गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय से प्राप्त की. फिलहाल वह एमएससी एग्रीकल्चर (एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स) की पढ़ाई जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया (उत्तर प्रदेश) से कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि मनतेश ने कड़ी मेहनत और लगन से न सिर्फ माता-पिता और परिवार, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >