महताब इलेवन मौना ने 10 विकेट से आजाद इलेवन को कराया

Sasaram news. तराव क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच आजाद इलेवन मौना और महताब इलेवन मौना के बीच खेला गया.

फोटो -15- ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी प्रतिनिधि, नासरीगंज तराव क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच आजाद इलेवन मौना और महताब इलेवन मौना के बीच खेला गया. आजाद इलेवन मौना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद इलेवन मौना की टीम ने निर्धारित चार ओवर में छह विकेट खोकर 36 रन बनाये. 37 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महताब इलेवन मौना की टीम ने बिना विकेट खोए तीसरे ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इस तरह से इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में महताब इलेवन मौना की टीम ने आजाद इलेवन मौना की टीम को 10 विकेट से हराकर फाइनल मैच जीत ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया. फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का महताब इलेवन मौना टीम के खिलाड़ी मनी को दिया गया.वही मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार महताब इलेवन मौना टीम के खिलाड़ी योगराज उर्फ राज को दिया गया. इस फाइनल मैच का उद्घाटन कमिटी के अध्यक्ष शाकिब खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया. उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. खेल में किसी तरह का भेदभाव नही होना चाहिए. खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है. फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका में शाहबाज आलम और आदिल खान थे.वही स्कोरर की भूमिका में रूमान थे. कमेंट्री का कार्यभार सैम्स ने संभाला. मौके पर राज, नफीस, राहुल, मिथुन, सुधीर, रौशन, अंकित, सुधांशु, स्टेन, आदिल, ताहिर, टुनटुन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >