सासाराम में लोहिया स्वच्छता अभियान: ढोल-नगाड़ों के साथ तिलौथू में दिया स्वच्छता का संदेश

Sasaram News : अभियान मां तुतला भवानी द्वार से लेकर सरैया पंचायत के विभिन्न वार्डों तक चलाया गया.

सासाराम से राकेश कुमार राही की रिपोर्ट

Sasaram News तिलौथू प्रखंड के तिलौथू पूर्वी पंचायत में ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ लोहिया स्वच्छता अभियान का व्यापक आयोजन किया गया. इस दौरान माइकिंग के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया.

यह अभियान मां तुतला भवानी द्वार से लेकर सरैया पंचायत के विभिन्न वार्डों तक चलाया गया. वर्षों से बंद पड़े स्वच्छता अभियान को पुनः सक्रिय करने के उद्देश्य से इसे विशेष रूप से आकर्षक तरीके से शुरू किया गया.

वर्षों बाद फिर शुरू हुआ अभियान

स्वच्छता समन्वयक इंदु कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के बारे में बताया गया कि तिलौथू पूर्वी पंचायत में लंबे समय से स्वच्छता गतिविधियां बंद थीं. कुछ स्वच्छताकर्मियों के कार्य से इनकार करने के बाद स्थिति निष्क्रिय हो गई थी.

इंदु कुमारी ने बताया कि करीब 20 दिन पहले योगदान देने के बाद उन्होंने स्थिति का आकलन किया और टीम बनाकर स्वच्छताकर्मियों को पुनः कार्य के लिए प्रेरित किया. इसके बाद अभियान को दोबारा शुरू किया गया.

लोगों को किया गया जागरूक

ढोल-नगाड़ों और माइकिंग के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि अपने गांव और पंचायत को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है. स्वच्छता से न केवल बीमारियों से बचाव होता है बल्कि वातावरण भी शुद्ध रहता है और मन भी प्रसन्न रहता है.

अभियान की शुरुआत मां तुतला भवानी द्वार से की गई, जहां दुकानदारों द्वारा कचरा फैलाने की समस्या को गंभीर बताया गया. यहां आने-जाने वाले राहगीरों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ता है.

दुकानदारों पर जुर्माने का प्रावधान

स्थानीय प्रशासन की ओर से बताया गया कि कचरा फैलाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है. अभियान के दौरान सरैया पंचायत के वार्डों में भी स्वच्छता कार्य चलाया गया.

मुखिया की उपस्थिति में चला अभियान

सरैया पंचायत के मुखिया संजय चौधरी की उपस्थिति में यह अभियान तिलौथू से सरैया गांव तक चलाया गया. उन्होंने कहा कि पंचायत में स्वच्छता अभियान लगातार जारी है और इसे कभी बंद नहीं किया गया है.

उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके.

कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर तिलौथू प्रखंड के सभी 11 पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक, बीडीसी प्रतिनिधि जाहिद खान, शमसुद्दीन अंसारी सहित कई लोग उपस्थित रहे.

Also Read: रोहतास के नोखा प्रखंड मुख्यालय में राजद का एक दिवसीय धरना, पूर्व मंत्री ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >