बारातियों से भरी स्कॉर्पियो से शराब जब्त, 11 बाराती गिरफ्तार

Sasaram news. आरा-सासाराम मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के नासरीगंज मोड़ के समीप गुरुवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान बारातियों से भरी स्कॉर्पियो से पुलिस ने 180 एमएल की छह बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 11 बारातियों को गिरफ्तार किया.

शिकंजा. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी नोखा थाना क्षेत्र के नासरीगंज मोड़ के समीप चला वाहन जांच अभियान शिवसागर से बारातियों को लेकर भोजपुर जा रही थी स्कॉर्पियो 180 एमएल की छह बोतल अंग्रेजी शराब हुई जब्त फोटो- 18- पुलिस की गिरफ्त में आरोपित. प्रतिनिधि, नोखा आरा-सासाराम मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के नासरीगंज मोड़ के समीप गुरुवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान बारातियों से भरी स्कॉर्पियो से पुलिस ने 180 एमएल की छह बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 11 बारातियों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि गुरुवार की शाम नासरीगंज मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान शिवसागर से भोजपुर बारात जा रही एक स्कॉर्पियो से 180 एमएल की छह बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. इसके बाद पुलिस ने चालक सहित गाड़ी पर सवार सभी 11 बारातियों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों पर मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर और गाड़ी मालिक पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दरिगांव थाने महारनिया गांव निवासी जयराम बिंद के बेटे ईश्वर कुमार (19), बड्डी के आलमपुर गांव निवासी कमलेश बिंद के बेटे नीतीश कुमार (21), बड्डी के ही शिव मूर्त बिंद के बेटे कृष्णा कुमार (21), शिव बचन बिंद के बेटे विकास कुमार (18), श्यामलाल बिंद के बेटे राजेश कुमार (25), कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर निवासी बिंदी बिंद के बेटे सुग्रीव कुमार (20), सत्येंद्र बिंद के बेटे चंदन कुमार (18), नथुनी बिंद के बेटे आशीष कुमार (28), बसंत बिंद केे बेटे अरुण कुमार (20), उपेंद्र बिंद के बेटे मंजेश कुमार (21) और शिवटहल बिंद के बेटे अजीत कुमार (21) के रूप में की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >