सासाराम के शेरशाह कॉलेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत का दिया संदेश

Sasaram News : सासाराम के शेरशाह कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. प्राचार्य महेंद्र नाथ पांडेय ने छात्रों को सफलता के लिए महत्वपूर्ण मंत्र दिए.

Sasaram News : शेरशाह कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्प एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान भाषण, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने गुरु-शिष्य संबंध की महत्ता को रेखांकित किया.

ज्ञान को हथियार और अनुशासन को बनाएं शक्ति

प्राचार्य महेंद्र नाथ पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान को अपना हथियार, अनुशासन को अपनी शक्ति तथा मेहनत को अपनी पहचान बना लें. सफलता उनके कदमों को चूमेगी. उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

Also Read : सासाराम में सड़क पर उतरे शिक्षक, वेतनमान व पुरानी पेंशन समेत कई मुद्दों के समाधान की मांग

शिक्षक व्यक्तित्व निर्माण के मार्गदर्शक : बर्सर

बर्सर डॉ. मुस्तफा नवाज ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देने वाले नहीं होते, बल्कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के मार्गदर्शक भी होते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर अध्ययन, कठिन परिश्रम और अच्छे संस्कारों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.

गुरु-शिष्य परंपरा को बताया भारतीय संस्कृति की पहचान

कार्यक्रम का संचालन सूरज कुमार तिवारी ने किया. उन्होंने गुरु-शिष्य संबंध को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है.

Also Read : आदर्श स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगी विशिष्ट यूनिफॉर्म, 8 से 12 सितंबर तक होगी मापी

छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को किया सम्मानित

प्राचार्य महेंद्र नाथ पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को पुष्प एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करना था.

शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

समारोह के अंत में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की ओर से किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर डॉ. तनवीर आलम, डॉ. सतीश कुमार वर्मा, डॉ. मो. नदीम, डॉ. सतीश चंद्र, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. अनुपम कुमार सिंह, प्रो. राजू रंजन सिन्हा, कमल कुमार, शिवाकांत, पुष्पा कुमारी, मनीष कुमार, विक्की राज, धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, निवेदिता, दीक्षा, वैष्णवी सहित अन्य मौजूद रहे.

Also Read : आदर्श स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगी विशिष्ट यूनिफॉर्म, 8 से 12 सितंबर तक होगी मापी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >