सासाराम: खडारी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, अधेड़ घायल, चार लोगों पर नामजद FIR

सासाराम के खडारी गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस घटना में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सासाराम: करगहर थाना क्षेत्र के खडारी गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान गांव निवासी 58 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महेंद्र सिंह को इलाज के लिए करगहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

जमीन विवाद में हुई मारपीट

प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि खडारी गांव निवासी मानस रंजन चौधरी और सुरजमणि राय के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज फिलहाल सासाराम में चल रहा है.

चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मारपीट के मामले में सुरजमणि राय, नागमणि राय, जयेंद्र राय और दिलेंद्र राय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >