कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा छात्रावास से गायब, जांच में जुटी पुलिस

SASARAM NEWS.धूस चौराहे के निकट स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक छात्रा छात्रावास के वार्डेन व कर्मी को चकमा देकर छात्रावास से भाग निकली. यह घटना गुरुवार की दोपहर बाद लगभग तीन बजे की है.

प्रतिनिधि, नासरीगंज धूस चौराहे के निकट स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की एक छात्रा छात्रावास के वार्डेन व कर्मी को चकमा देकर छात्रावास से भाग निकली. यह घटना गुरुवार की दोपहर बाद लगभग तीन बजे की है. दरअसल आठवीं पास कर चुकी छात्राओं को उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर छात्रावास से विदा किया जा रहा था. इसी क्रम में भीड़ का फायदा उठा कर छात्रा छात्रावास से निकल गयी. शंका व्यक्त की जा रही है कि छात्रावास से बाहर निकल कर छात्रा प्रेम-प्रसंग में एक किशोर के साथ फरार हो गयी. उक्त नाबालिग छात्रा के अभिभावक शुक्रवार को उसे लेने के लिए आने वाले थे. छात्रावास की वार्डन रियंका कुमारी और वार्ड पांच में नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित उत्क्रिमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो जावेद ने बताया कि पूर्व में कभी ऐसा आभास नहीं हुआ था कि छात्रा कोई ऐसा कदम उठा सकती है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना और विभागीय आला अधिकारियों को दे दी गयी है. गौरतलब है कि आवासीय विद्यालय की छात्राओं की पढ़ाई वार्ड पांच स्थित उक्त विद्यालय में ही होती है.इधर, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है. जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >