काराकाट की 4 पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, 231 आवेदन पहुंचे, 175 मामलों का हुआ समाधान

Karakat Sahyog Shivir : काराकाट प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में 231 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 175 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया. सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिला.

Karakat Sahyog Shivir : काराकाट प्रखंड में राज्य सरकार के 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत मंगलवार को चार पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लेकर पहुंचे. कुल 231 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 175 मामलों का मौके पर ही निष्पादित कर दिया गया.

चार पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर

काराकाट प्रखंड के मानिक परासी, मुंजी, अमरथा और सकला पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया. शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे.

Karakat Sahyog Shivir : 231 आवेदन मिले, 175 मामलों का मौके पर हुआ समाधान

चारों पंचायतों में आयोजित शिविर के दौरान कुल 231 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 175 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया.

Sasaram News : ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रेणुका कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीता कुमारी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार, पंचायत सचिव संतोष कुमार सहित संबंधित पंचायतों के कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : सासाराम में खेत में मिला घायल दुर्लभ सफेद हिरण, कुत्तों के हमले की आशंका, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >