रोहतास: करगहर की शालू सिंह ने गतका में हासिल किया राष्ट्रीय चैंपियनशिप का टिकट

करगहर की शालू सिंह ने स्टेट गतका प्रतियोगिता जीतकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह पक्की की है. रोहतास और बिहार के लिए यह गौरव का पल है, जो कई युवतियों को प्रेरित करेगा.

सासाराम (रोहतास): करगहर अंचल के करुप गांव निवासी अंजनी कुमार सिंह की बेटी शालू सिंह ने स्टेट गतका प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है. पारंपरिक मार्शल आर्ट गतका में शालू की इस स्वर्णिम सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है. उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

रोहतास और बिहार के लिए गौरव का पल

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शालू की उपलब्धि को करगहर, रोहतास जिला और पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय बताया. उन्होंने कहा कि शालू ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर जिले का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है. खेल के क्षेत्र में बेटियों का यह बढ़ता आत्मविश्वास और भागीदारी समाज की अन्य युवतियों के लिए भी बड़ी प्रेरणा है. साथ ही जानकारी दी गई कि शालू भारतीय नौसेना (नेवी) की चयन सूची में भी शामिल हैं, जिससे उनके दोहरे चयन की उम्मीद जगी है.

युवाओं को आगे बढ़ने की मिलेगी प्रेरणा

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने शालू की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहन आवश्यक है. शालू की यह सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों को खेल जगत में नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित करेगी. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विजय सिंह, कमलेश कुमार सिन्हा, डॉ. शिवनाथ चौधरी, विनीत कुमार, सुजीत सिंह गौड़, भानु प्रताप सिंह, आरती गुप्ता, रूपा देवी, सनी देओल, सुनील कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: रोहतास: पहली बारिश में खुली ढाई करोड़ के पंचायत सरकार भवन की पोल, जांच में भड़के एसडीओ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >