सासाराम के निरंकारी ज्वेलर्स व बर्तन दुकान में चोरी, दो लाख के जेवरात व सामान गायब

Sasaram News : बस्तीपुर में निरंकारी ज्वेलर्स और बर्तन दुकान में हुई लाखों की चोरी। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम के साथ मामले की जांच में जुटी. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज.

Sasaram News : इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बस्तीपुर मोड़ स्थित निरंकारी ज्वेलर्स व बर्तन दुकान में चोरी का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही इंद्रपुरी थाना पुलिस के साथ एफएसएल, डॉग स्क्वायड और टेक्निकल सेल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले में डेहरी नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर निवासी प्रिंस कुमार ने इंद्रपुरी थाने में लिखित आवेदन दिया है.

एक दिन पहले एक घंटे के लिए खुली थी दुकान

दिये गये आवेदन के अनुसार, 11 अगस्त को दुकान करीब एक घंटे के लिए खोली गयी थी. इसके बाद पूरे दिन दुकान नहीं खोली गयी. 12 अगस्त की सुबह दुकान में चोरी होने की सूचना मिली. दुकान में फूलहा के बर्तन, चांदी के जेवरात और सोने के आभूषण रखे हुए थे, जो गायब मिले. दुकानदार के अनुसार चोरी गये सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है.

Also Read : नोखा में बस-बाइक की भीषण टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने जुटाये साक्ष्य

इंद्रपुरी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही डेहरी अंचल के पुलिस निरीक्षक, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और टेक्निकल सेल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी. सभी टीमें अपने-अपने स्तर से घटना की जांच कर रही हैं. उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

आसपास की दुकानों में पहले भी हो चुकी है चोरी

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले भी आसपास की दुकानों में चोरी की घटनाएं होती रही हैं. कई बार दुकानों की पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. दुकानदारों का कहना है कि इस बार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल जांच शुरू की गयी. इससे स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर उम्मीद जगी है.

Also Read : जोगिया हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची CID टीम, घटनास्थल और पीड़ित परिवार से ली जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविकांत पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >