रोहतास: नासरीगंज में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान से अंगूठियों का थैला लूटकर भागे बदमाश, CCTV में कैद हुई तस्वीर

नासरीगंज में ज्वेलर्स दुकान से अंगूठी का थैला लूटने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Rohtas News : नासरीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या एक स्थित पोस्टल रोड पर ज्वेलर्स दुकान से दिनदहाड़े अंगूठियों से भरा थैला झपटकर फरार हुए दोनों बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. नगर के प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी बाइक से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बाइपास की ओर जाते नजर आ रहे हैं.

CCTV में कैद हुई बदमाशों की तस्वीर

सीसीटीवी फुटेज में बाइक चला रहा अधेड़ उम्र का व्यक्ति हेलमेट पहने दिख रहा है, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने टोपी से अपना चेहरा छिपा रखा है. दोनों घटना के बाद बाइक से तेजी से भागते नजर आ रहे हैं. पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.

दुकानदार ने पुलिस से लगायी बरामदगी की गुहार

लूट की घटना के बाद पीड़ित दुकानदार सूर्य नाथ प्रसाद और उनके पुत्र रोहित सोनी ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी. उन्होंने लूटी गयी अंगूठियों को बरामद करने और बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

तकनीकी जांच के सहारे बदमाशों तक पहुंचेगी पुलिस

थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है. पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही मामले के परिणाम तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

दिनदहाड़े लूट से दुकानदारों में बढ़ी चिंता

पोस्टल रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में चर्चा तेज है. घटना के बाद दुकानदार ग्राहकों को लेकर भी सतर्क नजर आ रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि दिन के समय हुई इस घटना से बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है.

बताते चलें कि रक्षा बंधन के दिन शुक्रवार को पोस्टल रोड स्थित सूर्य ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकानदार से अंगूठियों से भरा थैला झपट लिया था. वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गये थे. अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.

दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर भागते हुए सीसीटीवी में कैद | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >