कल से शुरू होगी इंटर की परीक्षा, प्रशासनिक तैयारी पूरी

SASARAM NEWS.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 सोमवार दो फरवरी से शुरू हो जायेगी. परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

दो पालियों में ली जायेगी परीक्षा, जिले के 69 केंद्र पर 46270 परीक्षार्थी देंगे परीक्षाफोटो-2- एक केंद्र पर रोल सीट लगाते कर्मी.प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 सोमवार दो फरवरी से शुरू हो जायेगी. परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी. परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. दंडाधिकारी, उड़नदस्ता, वीक्षक की तैनाती के साथ केंद्रों पर रोल सीट अरेंजमेंट कर लिया गया है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी. जिले के तीन अनुमंडलों में परीक्षा आयोजित की जायेंगी. इसमें बालकों के लिए 33 और बालिकाओं के लिए 36, कुल 69 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा में कुल 46,270 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 22,268 बालक और 24,002 बालिकाएं हैं.

इन विषयों की होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 फरवरी को प्रथम पाली में साइंस संकाय के लिए जीव विज्ञान और कला संकाय के लिए दर्शनशास्त्र की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में कॉमर्स संकाय के लिए अर्थशास्त्र की परीक्षा ली जायेगी.

3 फरवरी को प्रथम पाली में साइंस व आर्ट्स के लिए गणित और दूसरी पाली में कला संकाय के लिए राजनीति शास्त्र और वोकेशनल के फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी.

5 फरवरी को प्रथम पाली में साइंस संकाय के लिए भौतिकी और दूसरी पाली में कला संकाय के लिए भूगोल और कॉमर्स के लिए व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा निर्धारित है.

6 फरवरी को प्रथम पाली में साइंस व कॉमर्स संकाय के लिए अंग्रेजी और दूसरी पाली में आर्ट्स व वोकेशनल संकाय के लिए हिंदी की परीक्षा होगी.

7 फरवरी को प्रथम पाली में साइंस संकाय के लिए रसायन शास्त्र व दूसरी पाली में आर्ट्स एवं वोकेशनल संकाय के लिए अंग्रेजी की परीक्षा होगी.

9 फरवरी को प्रथम पाली में साइंस व कॉमर्स संकाय के लिए हिंदी व दूसरी पाली में आर्ट्स संकाय के लिए इतिहास, साइंस संकाय के लिए कृषि और वोकेशनल के इलेक्टिव ट्रेड पेपर-1 की परीक्षा होगी.

10 फरवरी को प्रथम पाली में सभी संकायों के लिए चयनित अनिवार्य भाषा विषय और दूसरी पाली में आर्ट्स संकाय के लिए मनोविज्ञान और कॉमर्स संकाय के लिए उद्यमिता की परीक्षा ली जायेगी.

11 फरवरी को प्रथम पाली में आर्ट्स संकाय के लिए संगीत और दूसरी पाली में आर्ट्स संकाय के लिए गृह विज्ञान और वोकेशनल के इलेक्टिव पेपर-दो की परीक्षा होगी.

12 फरवरी को प्रथम पाली में आर्ट्स संकाय के लिए समाजशास्त्र और कॉमर्स के लिए एकाउंटेंसी व दूसरी पाली में अन्य वोकेशनल विषयों की परीक्षा आयोजित होगी.

13 फरवरी को दोनों पालियों में अतिरिक्त भाषा, कंप्यूटर साइंस, योग व वोकेशनल के भौतिकी, रसायन शास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी.

परीक्षार्थियों को बरतनी होगी सावधानी

परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन साथ लाना अनिवार्य है. परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया जायेगा. देरी होने पर प्रवेश वर्जित रहेगा. ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा. जूता-मोजा पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी. मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना प्रतिबंधित है. ओएमआर शीट सावधानीपूर्वक भरें और प्रश्न पत्र के सेट नंबर को सही तरीके से अंकित करें. परीक्षा हॉल में वीडियोग्राफी होगी और उपस्थिति अनिवार्य है. परीक्षार्थियों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह दी गयी है.

क्या कहते हैं डीइओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि इंटर परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >