Sasaram White Deer Rescue : रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बराव कला बधार में मंगलवार को घायल अवस्था में एक सफेद हिरण मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू कर इलाज के लिए ताराचंडी स्थित वन्यजीव बचाव केंद्र भेज दिया.
खेत में घायल मिला सफेद हिरण
जानकारी अनुसार डेहरी प्रखंड के बराव कला बधार में मंगलवार को खेत में एक सफेद हिरण घायल अवस्था में पड़ा मिला. हिरण भागने में असमर्थ था. उसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई.
Sasaram White Deer Rescue : कुत्तों के हमले की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया था. हमले में घायल होने के कारण वह खेत से भाग नहीं सका. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी.
वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद उसे विभागीय वाहन से इलाज के लिए ताराचंडी स्थित वन्यजीव बचाव केंद्र भेजा गया.
इलाज के लिए भेजा गया वन्यजीव बचाव केंद्र
वन विभाग के कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे ताराचंडी स्थित वन्यजीव बचाव केंद्र ले जाया गया है, जहां उसका समुचित इलाज कराया जाएगा.
Also Read : सासाराम में ई-रिक्शा से बेहोशी की हालत में मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस
