घायल बच्चे ने दम तोड़ा, जाम की सड़क

शहर के सुभाषनगर मोड़ के समीप सोमवार को ऑटो की टक्कर से घायल बच्चे की मौत से गुस्साये परिजनों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी और मुआवजे की मांग करने लगे.

डेहरी नगर. शहर के सुभाषनगर मोड़ के समीप सोमवार को ऑटो की टक्कर से घायल बच्चे की मौत से गुस्साये परिजनों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी और मुआवजे की मांग करने लगे. हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जाम हटाने को लेकर समझाने का प्रयास किया. लेकिन परिजन मुआवजे को लेकर सड़क पर बैठे रहे. हालांकि रविवार को टक्कर मारकर भाग रहे लोगों ने ऑटो चालक को ऑटो सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक बच्चा सुभाष नगर निवासी संदीप कुमार का लगभग नौ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है. मृतक की माता किरण देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक दो भाइयों में बड़ा था. घटना के बारे में बताया जाता है कि बच्चा अपनी मां के साथ रविवार को बाजार से घर जा रहा था. इस दौरान पाली पुल की तरफ से आ रहे ऑटो (टोटो) ने टक्कर मार दी. इससे घायल हो गया. जमुहार स्थित एनएमसीएच में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह घायल बच्चे की मौत हो गयी. इससे गुस्साये लोगों ने मुआवजे की मांग व ऑटो चालक पर कार्रवाई को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया. समाचार भेजे जाने तक पाली व स्टेशन रोड जाम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >