नटवार में अज्ञात वाहन की टक्कर से लकड़बग्घे की मौत

विक्रमगंज-दिनारा रोड पर एक और लकड़बग्घा हुआ था जख्मी, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज.

एक सप्ताह से इलाके में था चार लकड़बग्घों का खौफ, दहशत में थे किसान फोटो-7 – मृत लकड़बग्घा को देखते ग्रामीण प्रतिनिधि, दिनारा नटवार थाना क्षेत्र के महरोढ़ गांव के बधार में सोमवार को एक अज्ञात वाहन के धक्के से लकड़बग्घे की मौत हो गयी. इस खबर के फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. बूढ़े, बच्चे और महिलाएं मृत लकड़बग्घे को देखने के लिए टूट पड़े. बता दें कि बीते एक सप्ताह पहले क्षेत्र में चार लकड़बग्घों की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू का प्रयास किया था, लेकिन तब सफलता नहीं मिली थी. इसके बाद से ही किसानों में दहशत थी और लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे थे. इससे पूर्व विक्रमगंज-दिनारा सड़क पार करते समय भानस गांव के समीप भी एक लकड़बग्घा वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गया था, लेकिन वह लड़खड़ाते हुए भाग निकला था. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब भी दो लकड़बग्घे क्षेत्र में इधर-उधर भटक रहे हैं, जिन्हें जल्द रेस्क्यू किया जाना चाहिए. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग के पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मृत लकड़बग्घे को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष बचे लकड़बग्घों को पकड़ने के लिए जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जायेगा ताकि ग्रामीणों को डर से मुक्ति मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >