रोहतास में उग्र हाथी का उत्पात, आधा दर्जन से अधिक मवेशी को मार डाला

भागो रे, भागो रे… हाथी आया, हाथी आया… का शोर पिछले तीन दिनों से रोहतास के कई गांवों के टीलों में सुनाई दे रहा है.

कुश्डिहरा व आसपास के टीलों में दहशत, रेस्क्यू टीम के इंतजार में ग्रामीण

कोलकाता से से एक्सपर्ट टीम आकर करेगी रेस्क्यू

मवेशी मालिकों को मिलेगा मुआवजा : रेंजर फॉरेस्ट टीम संग ग्रामीणों ने मशक्कत कर हाथी को खदेड़ा

तीन दिनों से गांवों में हाथी की उत्पात से भय का माहौल

फोटो-5- मरे हुए मवेशियों को दिखाते मवेशी मालिक.

प्रतिनिधि, अकबरपुर

भागो रे, भागो रे… हाथी आया, हाथी आया… का शोर पिछले तीन दिनों से रोहतास के कई गांवों के टीलों में सुनाई दे रहा है. ग्रामीण रात होते ही शोर मचाकर लोगों को सतर्क कर रहे हैं. हाथी कभी शांत होकर इधर-उधर घूमता है तो कभी अचानक उग्र हो जा रहा है. बीती रात कुश्डिहरा गांव के सामने सोन टीला में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. उग्र हाथी ने मवेशियों पर हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गयी. कुश्डिहरा निवासी अनिल यादव की चार भैंसों को हाथी ने दांत से मार डाला. वहीं, जमुआ निवासी शिवपूजन चौधरी की एक गाय, अनिल चौधरी की एक गाय व सुनील चौधरी की एक गाय भी मारी गयी. गुस्साए हाथी ने रेखा चौधरी, शिवपूजन चौधरी, अनिल यादव, बाबूराम यादव, राम अवध यादव सहित कई लोगों की झोंपड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

हाथी के पीछे न जाएं और अपने घरों में सुरक्षित रहें : रेंजर

रोहतास रेंजर शशि भूषण चौहान ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के पीछे न जाएं और अपने घरों में सुरक्षित रहें. उन्होंने बताया कि हाथी को रेस्क्यू करने के लिए कोलकाता से टीम शाम तक पहुंचने वाली है. जिन लोगों के मवेशी मरे हैं या अन्य नुकसान हुआ है, उसकी अंचल के साथ संयुक्त जांच कर रिपोर्ट भेजी जायेगी और मुआवजा दिया जायेगा. रेंजर ने कहा कि हाथी के मूड को समझना कठिन होता है. दिन में वह शांत नजर आता है, लेकिन रात में उग्र हो जाता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. क्षेत्र में माइकिंग कर भी लोगों को सावधान किया गया है.

इधर, वार्ड पार्षद आकिब खान ने अनीश खान, रवींद्र सिंह, ओम प्रकाश, आसिफ खान, संतान सिंह, प्रिंस कुमार, अंगद कुमार सहित अन्य ग्रामीणों व मवेशी मालिकों के साथ फॉरेस्ट विभाग की टीम के सहयोग से लुकवारी जलायी और सोन किनारे लगे मूंज में आग लगाकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद हाथी को पूरब दिशा की ओर खदेड़ने में सफलता पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >