गणपति सेवा संस्थान की ओर से गणपति महोत्सव के अवसर पर पांच दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय वैकुंठधारी स्मृतिशेष विंध्याचल सिंह एवं स्मृतिशेष पन्ना देवी की प्रेरणा से आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना, आरती, भजन, जागरण एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे.
14 सितंबर को जलभरी और भंडारा
गणपति सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य पवन सिंह ने बताया कि संस्थान की 20वीं वर्षगांठ पर भव्य गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. 14 सितंबर, सोमवार को सुबह आठ बजे से जलभरी, पूजा-अर्चना एवं आरती होगी. दोपहर दो बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारा तथा शाम छह बजे से संध्या आरती एवं भजन का आयोजन किया जायेगा.
15 सितंबर को धनबाद के कलाकार देंगे प्रस्तुति
15 सितंबर, मंगलवार को सुबह आठ बजे से पूजा-अर्चना एवं आरती होगी. शाम पांच बजे से जागरण एवं संध्या आरती के साथ धनबाद के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी.
16 सितंबर को वाराणसी के कलाकारों का भक्ति जागरण
16 सितंबर, बुधवार को सुबह आठ बजे से पूजा-अर्चना एवं आरती होगी. शाम पांच बजे से भक्ति जागरण की प्रस्तुति एवं संध्या आरती वाराणसी के कलाकारों द्वारा की जायेगी.
17 सितंबर को स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम
17 सितंबर, गुरुवार को सुबह आठ बजे से पूजा-अर्चना एवं आरती तथा शाम पांच बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण एवं संध्या आरती का कार्यक्रम होगा.
18 सितंबर को हवन के बाद होगा प्रतिमा विसर्जन
महोत्सव के अंतिम दिन 18 सितंबर, शुक्रवार को सुबह आठ बजे से पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती के बाद दोपहर दो बजे से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.
सपरिवार शामिल होने की अपील
संस्था के वरीय सदस्य सूरज सिंह ने श्रद्धालुओं एवं गणपति भक्तों से महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर भगवान गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाना और समाज में श्रद्धा एवं भक्ति की भावना को मजबूत करना है.
आयोजन को सफल बनाने में जुटे संस्थान के सदस्य
महोत्सव को सफल बनाने के लिए संस्थान के सदस्य ददन सिंह, आलोक सिंह, अमृत राज, आनंद राज, प्रमोद सिंह, रजीत सिंह, अमरेन्द्र सिंह, भोला सिंह, राजु मालाकार, सत्यम सिंह आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
ALSO READ : सासाराम में दोहरे हत्याकांड की जांच तेज, आखिर हत्यारों को कैसे पता था छत पर सोते हैं मणिभूषण और ननकी?
