गंगा ब्रिज फीडर में आधी रात से बिजली गुल, सुबह पानी के लिए हाहाकार

Buxar News : सब स्टेशन में तकनीकी फॉल्ट आने के कारण उस पावर हाउस से संचालित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई. फॉल्ट को दूर करने के लिए विभाग की तकनीकी टीम लगातार कार्य कर रही है.

Buxar News : (मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट)

शहर के गंगा ब्रिज फीडर क्षेत्र में सोमवार रात करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के बीच रातभर बिजली नहीं रहने से पूरे इलाके में अंधेरा पसरा रहा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती अब आम समस्या बन गई है. रात में बिजली गुल रहने से लोगों की नींद प्रभावित हुई, वहीं सुबह होते ही पेयजल संकट गहरा गया. बिजली नहीं रहने के कारण मोटर नहीं चल सके, जिससे घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई.

एसपी आवास समेत कई इलाकों की बिजली ठप

गंगा ब्रिज फीडर के अंतर्गत आने वाले एसपी आवास क्षेत्र, बड़ी सारिमपुर, मठिया मोहल्ला, छोटी सारिमपुर के एक हिस्से, महिला कारा तथा सिविल लाइंस के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

तकनीकी फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित

बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार बक्सर औद्योगिक सब स्टेशन में तकनीकी फॉल्ट आने के कारण उस पावर हाउस से संचालित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई. फॉल्ट को दूर करने के लिए विभाग की तकनीकी टीम लगातार कार्य कर रही है.

भीषण गर्मी में रातभर बिजली नहीं रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ी. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से शीघ्र आपूर्ति बहाल करने तथा बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.

Also Read: बहन की हत्या के आरोपी पति ने बक्सर कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिसिया दबिश के आगे टेके घुटने, भेजा गया जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >