Sasaram news.स्कूल तक पहुंचीं आग, बचे 430 बच्चे

Sasaram news. थाना क्षेत्र के कनक सेमरिया स्टैंड के समीप सासाराम-चौसा पथ पर स्थित इंपीरियल पब्लिक स्कूल तक आग की लपटें पहुंच गयीं. इस दौरान स्कूल में करीब 430 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. लेकिन, स्कूल प्रबंधन की सक्रियता से बच्चे बाल-बाल बच गये.

कोचस. थाना क्षेत्र के कनक सेमरिया स्टैंड के समीप सासाराम-चौसा पथ पर स्थित इंपीरियल पब्लिक स्कूल तक आग की लपटें पहुंच गयीं. इस दौरान स्कूल में करीब 430 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. लेकिन, स्कूल प्रबंधन की सक्रियता से बच्चे बाल-बाल बच गये और जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया. आग बुझाने के दौरान स्कूल के कई शिक्षक गंभीर रूप से झुलस गये, जिनका उपचार नजदीक के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार कनक सेमरिया गांव के पश्चिमी बधार में कुछ किसानों ने भूसा बनाने के बाद खेत में खड़ी गेहूं के डंठल में आग लगा दी, जो तेज पछुआ हवा के कारण भयावह रूप धारण कर लिया. लपटें पूरब दिशा की ओर तेजी से बढ़ने लगी. इस तरह आग की तेज लपटें स्कूल के चहारदीवारी के समीप पहुंची. समय करीब 10:05 बजे स्कूल के करीब 430 नामांकित बच्चे (दोपहर का खाना) लंच कर रहे थे. तभी, आग की भयावह लपटें चारों ओर से स्कूल को अपने आगोश में ले लिया.

ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट किये गये बच्चे

आग को देख स्कूल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लंच कर रहे सभी बच्चों को ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग पर काबू पाने के लिए शिक्षकों ने पेड़ की टहनियों, बांस और डंडे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे. स्कूल प्रबंधन ने कड़ी मशक्कत के बाद घंटों बाद आग पर काबू पा लिया, हालांकि आग बुझाने के दौरान कई स्कूल कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गये. स्कूल के प्राचार्य राकेश पाण्डेय ने बताया कि इसकी तत्काल सूचना करगहर सीओ, थानाध्यक्ष कोचस और अग्निशमन विभाग को दी गयी. हालांकि सूचना के करीब दो घंटे बाद अग्निशमन टीम पहुंची. लेकिन, आग बुझाने के लिए उसके पास साधन उपलब्ध नहीं थे. उन्होंने बताया कि आग की लपटें इतीन तेज थी कि सड़क किनारे से गुजर रहे हाइवोल्टेज बिजली का तार पिघल गया. गनीमत रही कि आग की लपटें समीप में लगे बिजली ट्रांसफाॅर्मर तक नहीं पहुंचीं. अन्यथा किसी भयावह हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि कृषि के इस बड़े क्षेत्र में सरकारी स्तर पर एक छोटा दमकल की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने डीएम से मांग की है कि क्षेत्र में आग की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर दमकल की दो बड़ी गाड़ियां उपलब्ध करायी जाये. इस संबंध में करगहर सीओ अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम को घटनास्थल पर भेजा गया.वहीं,अनाधिकृत रूप से खेतों में गेहूं के डंठल जलाने वाले किसानों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. ऐसे किसानों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >