कोयला लदी मालगाड़ी में आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

पहलेजा स्टेशन के पास फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू

पहलेजा स्टेशन के पास फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू प्रतिनिधि, डालमियानगर. पहलेजा स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब छह बजे कोयला लदी मालवाहक ट्रेन की बोगी संख्या 22021915071 में अचानक आग लग गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि झारखंड के धनबाद कोलफील्ड से कोयला लेकर बक्सर के चौसा स्टेशन जा रही मालगाड़ी में कंट्रोल रूम के माध्यम से पहलेजा स्टेशन पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद सभी कर्मी सक्रिय हो गये और बिना देर किये घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गयी. जैसे ही मालगाड़ी पहलेजा स्टेशन पहुंची, वहां मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने बोगी से धुआं निकलता देख तुरंत मोर्चा संभाल लिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे लाइन की विद्युत आपूर्ति (शटडाउन) कर दी गयी, ताकि आग बुझाने के दौरान किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. अग्निशमन विभाग के कर्मी विवेक कुमार, मनीष कुमार और चालक पंकज शर्मा ने घंटों कड़ी मेहनत कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. प्राथमिक जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी और ट्रेन के चक्कों के घर्षण से निकली चिंगारी को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है. अग्निशमन विभाग के अग्निक प्रभारी बिंदु बैठा ने बताया कि स्टेशन मास्टर की ओर से दी गयी सूचना के आधार पर कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग पर त्वरित कार्रवाई की गयी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >