ट्रांसफाॅर्मर की चिंगारी से लगी आग, तीन दुकानों का सामान जल हुआ खाक

Sasaram news. शहर के प्रभाकर मोड़ के समीप शनिवार की देर रात ट्रांसफाॅर्मर की चिंगारी से आग लग गयी. इससे ट्रांसफाॅर्मर के समीप दो फल व एक पंचर बनाने की दुकान जलकर खाक हो गयी.

शहर के प्रभाकर रोड मोड के समीप शनिवार की देर रात हुई घटना फोटो-11- जलती हुई पंचर बनाने की दुकान. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण शहर के प्रभाकर मोड़ के समीप शनिवार की देर रात ट्रांसफाॅर्मर की चिंगारी से आग लग गयी. इससे ट्रांसफाॅर्मर के समीप दो फल व एक पंचर बनाने की दुकान जलकर खाक हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार कर आग को बुझाया. लेकिन, तब तक आग से दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. जानकारी के अनुसार, दुकान के समीप स्थित ट्रांसफाॅर्मर से चिंगारी निकली. चिंगारी से पास की फल दुकान में पहले आग लगी. इसके बाद आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल की दूसरी फल दुकान व पंचर बनाने की दुकान तक फैल गयी. थोड़ी ही देर में दो फल दुकान और एक पंचर दुकान धू-धुकर जलने लगी. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रशासन ने दुकानदारों को सूचना देकर बुलाया. दुकानदार शाहनवाज ने बताया कि दुकान में रखे टायर और कई सामग्री जल गयी है. हालांकि, मशीन सुरक्षित है. पास की दो और दुकान जल गयी है. इस संबंध में सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिव प्यारे दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाया गया. तीन दुकानें जली हैं. हजारों रुपये का नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >