शिवसागर में झोंपड़ीनुमा संस्थान में लगी आग, सामान जला

Sasaram news. थाना क्षेत्र के गिरधरिया मोड़ स्थित सड़क किनारे बने झोंपड़ीनुमा यीशु मसीह के संस्थान में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गयी. इससे उसमें रखी हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

फोटो-25-यीशु मसीह संस्थान में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी. शिवसागर. थाना क्षेत्र के गिरधरिया मोड़ स्थित सड़क किनारे बने झोंपड़ीनुमा यीशु मसीह के संस्थान में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गयी. इससे उसमें रखी हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार, मोड़ के पास सर्विस लेन किनारे यीशु मसीह का झोंपड़ीनुमा संस्थान बनाया गया है. इसमें हर रविवार को कार्यक्रम होता है. उसमें रात्रि में अचानक आग लग गयी. आग की लपटें देख आस-पास के लोगों ने थाने को सूचना दी. लेकिन, जब तक थाने से अग्निशमन की गाड़ी आग पर काबू पाती, तब तक संस्थान व उसमें रखी सामग्री जलकर राख हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सूचना पर थाने से मिनी अग्निशमन वाहन भेजा गया था. लेकिन झोंपड़ीनुमा होने के कारण जलकर राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >