छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र की अगरसीडिहरा पंचायत के विभिन्न गांवों में शनिवार को बिजली विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली की चोरी कर रहे आधा दर्जन उपभोक्ताओं के विरुद्ध बड़हरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

कोचस. प्रखंड क्षेत्र की अगरसीडिहरा पंचायत के विभिन्न गांवों में शनिवार को बिजली विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली की चोरी कर रहे आधा दर्जन उपभोक्ताओं के विरुद्ध बड़हरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसकी जानकारी विभाग के कनीय अभियंता राहुल रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि मीटर बाइपास कर बिजली की चोरी कर रहे निमियां गांव निवासी अयोध्या चौधरी पर 43,854 रुपये, अमरेश कुमार सिंह पर 40,190 रुपये और धनेश्वर चौधरी पर 17,804 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, करमैनी गांव निवासी तारामुनी देवी पर 33,229 रुपये, उमाशंकर राम पर 31,402 रुपये और रंगलाल साह पर 16,876 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जेइ ने बताया कि इन छह उपभोक्ताओं के विरुद्ध बड़हरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >