सम्मान समारोह : बिहार पुलिस में चयनित 35 अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित

sasaram news :

sasaram news : (प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

बिहार पुलिस में चयनित 35 अभ्यर्थियों को सम्मानित करने के लिए शहर के मंगलम होटल में गुरुवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन द बेस्ट फिजिकल अकैडमी की ओर से किया गया, जिसका नेतृत्व अकैडमी के निदेशक चितरंजन कुमार ने किया.

समारोह में बिहार पुलिस में चयनित 25 पुरुष एवं 10 महिला अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र, मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की सराहना की गई.

युवाओं की सफलता बनी प्रेरणा

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की सफलता अन्य प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है.

वक्ताओं ने नवचयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने का आह्वान किया. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मुख्य अतिथि ने दी शुभकामनाएं

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी विनय प्रताप उपस्थित रहे. उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है.

कार्यक्रम में जदयू नेता अनिल सिंह, शेखर पासवान, अमित पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

उत्साह और गौरव का रहा माहौल

इस अवसर पर अकैडमी के प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही। सम्मान समारोह के दौरान उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला. चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किए जाने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >