सासाराम के एंडेवर कंप्यूटर सेंटर में यादगार विदाई, मेडल और प्रमाण-पत्र से सम्मानित हुए पुराने छात्र

सासाराम के एंडेवर कंप्यूटर सेंटर में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। मेधावी छात्रों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। देखें पूरी रिपोर्ट।

रोहतास जिले के सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट. सासाराम शहर के एंडेवर कंप्यूटर सेंटर में बुधवार की देर शाम पुराने छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उत्साह, सम्मान और उमंग का माहौल रहा. मुख्य अतिथि के रूप में जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय मौजूद रहे. वहीं एस.एस. एजुकेशनल ट्रस्ट एंड वेलफेयर के चेयरमैन एस.के. सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई.

रिबन काटकर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने रिबन काटकर किया. इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा और तकनीकी कौशल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. समारोह का संचालन सेंटर के डायरेक्टर शशि रंजन के नेतृत्व में हुआ, जबकि मैनेजिंग डायरेक्टर अभिजीत रंजन ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया.

मेडल और प्रमाण-पत्र से छात्रों का सम्मान

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुराने छात्रों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला. इस मौके पर सुधीर कुमार, कन्हैया कुमार, निशु कुमारी, अर्जुन कुमार, गुलशन कुमार, शेषनाथ कुमार, रंजीत कुमार, रौशनी कुमारी, सलोनी कुमारी, राजेश कुमार, पूजा कुमारी, हिमांशु कुमार, धनंजय कुमार और अमन कुमार सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मौजूद अतिथियों और शिक्षकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान पुराने छात्रों की उपलब्धियों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी.

डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखना सफलता की कुंजी है. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी ज्ञान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है. विद्यार्थियों को बदलती तकनीक के साथ अपने कौशल को लगातार विकसित करना चाहिए.

आयोजकों ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया. समारोह ने पुराने छात्रों के लिए विदाई के साथ उनकी मेहनत और उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर भी प्रदान किया.

सासाराम में बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >