मछली मंडी भी वेंडिंग जोन में होगी शिफ्ट, शेरशाह सूरी गेट के पूरब से हटा अतिक्रमण

वेंडरों के पहुंचने से वेंडिंग जोन हुआ गुलजार, कुछ अब भी भटक रहे गलियों में, रौजा रोड वनवे होने से जाम में नहीं फंस रहे एंबुलेंस

सासाराम नगर. वेंडरों के वेंडिंग जोन में जाते ही जीटी रोड पर जाम नहीं लग रहा है. शहर की सड़कें 15 फुट अधिक चौड़ी हो गयी हैं. शनिवार को मछली मंडी के कारोबारियों को भी हटाने का अल्टीमेटम जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने दिया है. वहीं, शेरशाह सूरी गेट के पूरब सटे अस्थायी दुकानों को भी हटाया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जबरन कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि यह वक्फ की संपत्ति है. लेकिन, इसपर बनीं दुकानों को भी हटाया जा रहा है. हालांकि, इनकी बातों को बिना सुनें प्रशासन ने अस्थायी दुकानों को हटा दिया. इस संबंध में नगर आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि मछली मंडी को भी वहां से हटाया जायेगा. इस पूरे स्थल को साफ-सुथरा किया जायेगा. अक्सर वहां गंदगी लगी रहती है. उन्होंने कहा कि मछली मंडी के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है. पांच दिनों में बदला-बदला दिख रहा शहर पांच दिनों के अभियान में शहर के जीटी रोड किनारे की आबो हवा बदल गयी है. दोपहर और शाम में गाड़ियों के जाम में लोगों को निजात मिल रही है. काली स्थान से लेकर सासाराम जंक्शन तक गाड़ियां पांच से 10 मिनट में पहुंच रही हैं. बशर्ते ट्रैफिक पुलिस की चौकसी रहती है तब. अगर ट्रैफिक पुलिस हल्की सुस्त पड़ती है, तो पोस्टऑफिस चौराहा और करगहर मोड़ के पास जाम मिल जाता है. इन सबके बीच माता ज्योतिबा फूले वेंडिंग जोन (पुराना बस पड़ाव) अब गुलजार हो गया है. वेंडरों के पहुंचने के बाद से अब खरीदार भी पहुंच रहे हैं. एक विक्रेता ने बताया कि पहले एक दो दिन परेशानी हुई. लेकिन, अब लोग यहां खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. हालांकि अब भी कुछ ठेलेवाले रौजा रोड, जजेज रोड सहित अन्य गलियों में इस इंतजार में भटक रहे हैं कि फिर से जीटी रोड पर ठेला लगाने का मौका मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >