प्रतिनिधि, संझौली. शुक्रवार को कुर्मी क्षत्रिय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में संझौली, बिक्रमगंज व नोखा जीविका की ओर से रोजगार व मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. मेले में कुल 10 कंपनियों ने भाग लिया. इस दौरान सैकड़ों प्रखंड जीविका दीदियां मार्गदर्शन के लिए पंडाल में एकत्र रहीं.यह मेला जीविका गरीबी उन्मूलन के लिए बिहार सरकार की पहल, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहार और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आयोजित किया गया. इसकी जानकारी जीविका बीपीएम सौरभ कुमार ने दी. बीपीएम ने बताया कि रोजगार के लिए ऑनलाइन 1,415 और ऑफलाइन 667 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया. इसमें से 203 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया, जबकि 92 युवा व युवतियों का आरसेटी प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ.मेले का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख समीरचंद, बीडीओ प्रभा कुमारी, डीपीसीओ सुधाकर सिंह, संझौली बीपीएम सौरभ कुमार, नोखा बीपीएम रविकांत शर्मा और बिक्रमगंज सीसी एनजुला सोल्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर जीविका पदाधिकारी टूना प्रजापति, कुमार पीयूष, दिनेश कुमार, प्रेम प्रकाश (रोजगार प्रबंधक), कुमारी सोनी सिंह, अमित कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, राम विनय कुमार, प्रज्ञा सिन्हा, विशाल कुमार, पिंकी कुमारी, पिंटू कुमार, राहुल कुमार शर्मा सहित अन्य जीविका कर्मी उपस्थित थे.
संझौली में लगा रोजगार व मार्गदर्शन मेला, 203 अभ्यर्थियों का चयन

संझौली में लगा रोजगार व मार्गदर्शन मेला, 203 अभ्यर्थियों का चयन
Copied link
SASARAM NEWS.शुक्रवार को कुर्मी क्षत्रिय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में संझौली, बिक्रमगंज व नोखा जीविका की ओर से रोजगार व मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. मेले में कुल 10 कंपनियों ने भाग लिया.