रोहतास: नौहट्टा में ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

नौहट्टा थाना परिसर में ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासन ने जुलूस के लिए कड़े निर्देश जारी किए और शांति बनाए रखने की अपील की।

Rohtas News : ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को नौहट्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी मनोज कुमार और थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान पर्व को लेकर प्रशासन की तैयारियों और जुलूस के आयोजन पर चर्चा की गयी.

छह गांवों से निकलेगा ईद मिलाद-उल-नबी का जुलूस

बैठक में थानाध्यक्ष ने उन गांवों की जानकारी ली, जहां पर्व के अवसर पर जुलूस निकाला जाना है. समिति के सदस्यों ने बताया कि शुकरलीबीघा, निमहत, नौडीहा, भदारा, दारानगर और शाहपुर सहित अन्य गांवों में जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण तरीके से गांवों में भ्रमण करेगा.

जुलूस में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध

थानाध्यक्ष ने जुलूस में शामिल लोगों से किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं करने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस में डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और शांति बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है.

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

बैठक में लोगों को किसी भी तरह की अफवाह से बचने की सलाह दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से भ्रामक सूचना फैलाने से माहौल बिगड़ सकता है. ऐसी स्थिति में लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

समस्या होने पर तुरंत पुलिस को दें सूचना

प्रशासन ने जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल थाना को सूचना देने की अपील की, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. अधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >