रक्षाबंधन पर आरा से पटना और भभुआ तक महिलाओं को तोहफा, सरकारी बसों में दो दिन मुफ्त सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार पथ परिवहन निगम की बसों में तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने निःशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। सरकार के इस फैसले से महिलाएं बेहद खुश हैं।

Rohtas News : रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार पथ परिवहन निगम की ओर से महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गयी. इस सुविधा का लाभ कोचस से विभिन्न मार्गों पर संचालित सरकारी बसों में गुरुवार और शुक्रवार को तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने उठाया. मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से महिलाओं में खुशी देखने को मिली.

आरा से पटना और भभुआ तक महिलाओं ने किया मुफ्त सफर

कोचस के समयपाल शैलेंद्र ओझा और अनिल सिंह ने बताया कि पथ परिवहन निगम की ओर से 27 और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं को सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करायी गयी. इस दौरान कोचस से आरा, पटना, भभुआ, बक्सर समेत अन्य मार्गों पर जाने वाली बसों में तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की.

बहनों ने सरकार के फैसले को बताया सम्मान की पहल

पटना जा रही सुरभि कुमारी, प्रियंका गुप्ता और तेतरा देवी, आरा जा रही पूजा देवी व खुशबू कुमारी तथा सोनवर्षा जा रही अनिता देवी और श्वेता कुमारी समेत अन्य महिलाओं ने सरकार की पहल पर खुशी जाहिर की. महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर सरकार की ओर से निःशुल्क यात्रा की सुविधा देना महिलाओं के सम्मान की दिशा में अच्छी पहल है. इससे त्योहार के दौरान अपने भाई और मायके जाने वाली महिलाओं को काफी सुविधा मिली.

महिलाओं ने सरकार को दिया धन्यवाद

निःशुल्क यात्रा का लाभ लेने वाली महिलाओं ने कहा कि सरकार की इस पहल से यात्रा का खर्च बचा और सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिली. महिलाओं ने इसके लिए बिहार सरकार और परिवहन निगम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर दिया गया यह तोहफा काफी सराहनीय है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >