बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप के लिए जिला टीम रवाना
SASARAM NEWS.बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिला टीम रवाना हो गयी है. यह प्रतियोगिता नौ और 10 मई को संत डोमिनिक सेवियो हाइस्कूल में आयोजित होगी.
बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप के लिए जिला टीम रवाना
सासाराम नगर.
बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिला टीम रवाना हो गयी है. यह प्रतियोगिता नौ और 10 मई को संत डोमिनिक सेवियो हाइस्कूल में आयोजित होगी.जिला कराटे संघ के सचिव अंजनी कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले से सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है.उन्होंने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग के 35 किलोग्राम भारवर्ग में आरोही बहादुर, 40 किलोग्राम में आदविका बहादुर और राजविका सिंह भाग लेंगी. वहीं 11 वर्ष आयु वर्ग के प्रतियोगिता में माही चंद्र और तेजस्वी सिंह हिस्सा लेंगे.इसके अलावा कैडेट बालक वर्ग के 57 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित कुमार और जूनियर बालक वर्ग के 76 किलोग्राम भारवर्ग में हर्षित कुमार सिंह अपनी प्रतिभा दिखायेंगे.संघ के अनुसार चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन जून में देहरादून में होने वाले नेशनल टूर्नामेंट के लिए किया जायेगा.जिला कराटे संघ के अध्यक्ष मित्तल कुमार गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.