सहयोग शिविरों में मिले 15,396 आवेदनों में 14,502 का निष्पादन, 94 प्रतिशत मामलों का हुआ समाधान

Sasaram News : सासाराम में आयोजित सहयोग शिविरों में 15,396 में से 14,502 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन हुआ है, जिसमें 94% मामलों का समाधान किया गया है. जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की अपील की.

Sasaram News : जिले में अब तक आयोजित सहयोग शिविरों और ऑनलाइन माध्यम से कुल 15,396 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 14,502 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. यह जानकारी जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने समहुता पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान दी. उन्होंने बताया कि 544 आवेदन अभी लंबित हैं, जबकि 350 आवेदन रद्द किये गये हैं. कुल आवेदनों में निष्पादन का प्रतिशत 94 और रद्दीकरण का प्रतिशत 2 है.

शिविरों से पहले पंचायतों में चलाया गया था विशेष अभियान

डीएम ने बताया कि सहयोग शिविरों के आयोजन से पूर्व पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर शिक्षा, जन्म प्रमाण पत्र, नल-जल योजना, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, भूमि परिमार्जन, भूमि मापी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन लिये गये थे. इन आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया.

राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग में सबसे अधिक आवेदन

विभागवार आंकड़ों के अनुसार राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग में सबसे अधिक 5,192 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 4,978 का निष्पादन हुआ. ग्रामीण विकास विभाग में 2,050 में से 1,975, समाज कल्याण में 925 में से 822, ऊर्जा में 909 में से 845, योजना एवं विकास में 886 में से 864, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण में 667 में से 635, सामान्य प्रशासन में 626 में से 582 तथा पंचायती राज विभाग में 591 में से 555 आवेदनों का निष्पादन किया गया.

शिक्षा विभाग में 585 में से 541, नगर विकास एवं आवास में 567 में से 514, पुलिस में 307 में से 279, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण में 291 में से 281, स्वास्थ्य में 239 में से 227, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण में 231 में से 208, कृषि में 216 में से 201 तथा गृह विभाग में 192 में से 175 आवेदनों का निष्पादन हुआ.

जल संसाधन से परिवहन तक अधिकांश आवेदनों का हुआ निष्पादन

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में 118 में से 104, जल संसाधन में 76 में से 74, ग्रामीण कार्य में 70 में से 64, परिवहन में 70 में से 64, पथ निर्माण में 69 में से 55 तथा सहकारिता विभाग में 61 में से 55 आवेदनों का निष्पादन किया गया.

वित्त, शिक्षा और रोजगार से जुड़े आवेदनों पर भी हुई कार्रवाई

वित्त विभाग में 46 में से 40, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन में 34 में से 33, उच्च शिक्षा में 32 में से 21, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास में 31 में से 30, आपदा प्रबंधन में सभी 30 आवेदनों का निष्पादन किया गया. सतर्कता विभाग में 29 में से 24, लघु जल संसाधन में 26 में से 24, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन में 24 में से 23 तथा सूचना प्रावैधिकी विभाग में 22 में से 21 आवेदनों का निष्पादन हुआ.

विभिन्न विभागों में भी आवेदनों का हुआ निष्पादन

नागर विमानन विभाग में 20 में से 16, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन में 19 में से 14, अल्पसंख्यक कल्याण में 19 में से 17, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण में 19 में से 14, खेल में 15 में से 14 तथा निर्वाचन विभाग में 14 में से 13 आवेदनों का निष्पादन किया गया.

उद्योग विभाग में प्राप्त सभी 14 आवेदनों का निष्पादन हुआ. विधि विभाग में 12 में से 10, खान एवं भूतत्व में सभी 11, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण में सभी 10 तथा भवन निर्माण में 8 में से 6 आवेदनों का निष्पादन किया गया.

वाणिज्य कर विभाग में प्राप्त सभी 7, कला एवं संस्कृति में सभी 6, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा में दोनों आवेदन तथा पर्यटन विभाग में प्राप्त दोनों आवेदनों का निष्पादन किया गया. संसदीय कार्य विभाग में प्राप्त एकमात्र आवेदन का भी निष्पादन हो चुका है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में प्राप्त 5 आवेदनों में से एक का निष्पादन हुआ.

Also Read : कैमूर में वारंटी की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस तो शराब तस्करी का खुलासा, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की अपील

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से भी दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि इससे प्रशासन को मामलों का शीघ्र संज्ञान लेने और नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

Also Read : शराब के नशे में हंगामा कर रहा था युवक, कैमूर पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >